Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहते हैं इरफान खान, आॅफर हुई थी...

पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहते हैं इरफान खान, आॅफर हुई थी यह फिल्म!

0
255

मुम्बई। हिंदी मीडियम में पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा क़मर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अभिनेता इरफान खान पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना चाहते हैं।

हाल ही में अभिनेता इरफान खान को दुबई में आयोजित हुए दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 में डीआईएफएफ आनरेरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

इस मौके पर पाकिस्तान समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून  के साथ बातचीत करते हुए इरफान खान ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान में काम करना पसंद करूंगा। मुझे फिल्म बोल में एक किरदार आॅफर भी हुआ था। लेकिन, मैं उस किरदार के साथ तालमेल नहीं बिठा सका। कलाकार होने के नाते मैं उस जगह फिट नहीं हो पा रहा था। इसलिए वहां पर बात बन न सकी।’

उल्लेखनीय है कि इरफान खान अपने फिल्मी कैरियर में एशिया, अमेरिका और ब्रिटेन भर में लगभग 80 से ज्यादा फीचर फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंडो बंग्लादेशी फिल्म दूब : नो बैड आॅफ रोजस में भी काम किया था।

साल 2017 में हिंदी मीडियम और करीब करीब सिंगल हिट फिल्में देने वाले अभिनेता इरफान खान अगले साल पिंक और इंदु सरकार फेम अदाकारा कीर्ति कुल्हारी के साथ कॉमेडी फिल्म ब्लैकमेल में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के साथ एक अन्य फिल्म लाइन में है।