Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News टूटे दिल को यूं संभाला इलियाना डिक्रूज ने

टूटे दिल को यूं संभाला इलियाना डिक्रूज ने

0
301

मुंबई। हालिया रिलीज फिल्म ‘रुस्तम’ में विवाहेतर प्रेम संबंधों में लिप्त महिला का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने प्रेम में धोखा खाने के बाद खुद को किस तरह संभाला के बारे में बातचीत करते हुए कहा उनके वास्तविक जीवन में किसी भी पूर्व प्रेमी से दोस्ती नहीं है।

रुस्‍तम अभिनेत्री का मानना है कि वह जिंदगी में बीती बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं, ताकि जीवन को बेहतर बनाया जा सके।

Ileana D'Cruz 003

इलियाना कहती हैं, “अब किसी भी पूर्व प्रेमी से मेरी दोस्ती नहीं है लेकिन हम लोगों में कोई कड़वाहट भी नहीं है। मुझे लगता है कि अगर आपके मन में किसी के लिए कोई बुरी भावना हो तो आपको जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। मुझे मेरा पहला प्यार याद है और उसने मेरा दिल तोड़ दिया था।”

इलियाना आगे कहती हैं, “मैंने उसे बताया कि तुम्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है और हम अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।”

-आईएएनएस