Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News बादशाहो में दिखेगा अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज का जुनूनी रोमांस

बादशाहो में दिखेगा अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज का जुनूनी रोमांस

0
253

मुम्‍बई। फिल्‍मकार मिलन लुथरिया निर्देशित फिल्‍म बादशाहो में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के बीच जुनूनी रोमांस देखने के लिए तैयार हो जाइए। ख़बर है कि फिल्‍म बादशाहो में अजय देवगन ने अपनी को-स्‍टार इलियाना डिक्रूज के साथ हद से परे जाकर रोमांस किया है।

SpotboyE की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्‍म बादशाहो में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज की करीबियां देखकर काजोल फिल्‍म बादशाहो को देखने से परहेज तक कर सकती हैं। इस फिल्‍म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के अलावा इमरान हाशमी और ईशा गुप्‍ता नजर आएंगे।

दीवाली पर अक्षय कुमार और अजय देवगन से टकराएंगे आमिर खान

बता दें कि इससे पहले फिल्‍म शिवाय में भी अजय देवगन ने एरिका कार के साथ रूमानी सीन शूट किए थे। मगर, इस बात की भनक अजय देवगन ने काजोल को नहीं लगने दी थी, जिसका खुलासा काजोल ने द कपिल शर्मा शो पर किया था।

वैसे, काजोल को अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं क्‍योंकि फिल्‍म बादशाहो को अभी हमारे संस्‍कारी केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड की आंख के सामने से गुजरना है। यदि बादशाहो में रोमांस भरे सीन हद से ज्‍यादा बोल्‍ड हुए तो कैंची चल ही जाएगी।