Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News जब प्रतिक्रिया देने की बजाय सच बोल गए इमरान खान

जब प्रतिक्रिया देने की बजाय सच बोल गए इमरान खान

0
239

मुंबई। ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता इमरान खान ने पाकिस्‍तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी मामले में प्रतिक्रिया देने की बजाय ऐसा सच उगल दिया, जिससे शायद अन्‍य बॉलीवुड कलाकार भी मन ही मन तो सहमत होंगे।

imran Khan

जी हां, अभिनेत्री स्वरा भास्कर की वेबसीरीज ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ की स्क्रीनिंग पर मौजूद ‘देल्ही बेली’ के अभिनेता इमरान खान ने कहा, ‘दुर्भाग्य से हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां अगर लोग किसी मसले पर आवाज उठाते हैं तो गुंडे उन्हें पीटने के लिए उनके घर पर धावा बोल देते हैं।’

कट्टी बट्टी अभिनेता ने मामले में स्‍पष्‍ट प्रतिक्रिया न देते हुए आगे कहा, ‘मैं वास्तव में अपने जीवन में इन बातों से बचना पसंद करता हूं। मेरे पास इन बातों के लिए समय नहीं है। मैं बॉलीवुड का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं इस देश का साधारण नागरिक हूं।’

चलते चलते…
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने अभी तक फिल्‍म दंगल का ट्रेलर नहीं देखा।
जबकि शबाना आजमी ने आमिर खान की दंगल अपने जन्‍मदिवस पर देख भी ली।