Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News कंडोम विज्ञापन में रोमांसजादे हुए बिपाशा बासु और कर​णसिंह ग्रोवर

कंडोम विज्ञापन में रोमांसजादे हुए बिपाशा बासु और कर​णसिंह ग्रोवर

0
1214

मुम्बई। हाल ही में सेक्सी सायरन बिपाशा बासु ने अपने पति और​ अभिनेता करणसिंह ग्रोवर के साथ एक कंडोम विज्ञापन किया है। पिछली बार अभिनेत्री बिपाशा बासु को बड़े पर्दे पर फिल्म अलॉन में करणसिंह ग्रोवर के साथ ही देखा गया था, जो 2015 में रिलीज हुई थी।

बिपाशा बासु का यह विज्ञापन अभिनेत्री के उन प्रशंसकों के लिए किसी दीवाली तोहफे कम नहीं है, जो बिपाशा बासु को सेक्सी अंदाज में देखने के लिए लंबे समय से तरस रहे हैं।

जी हां, प्लेगार्ड कंडोम के इस नये विज्ञापन में अभिनेत्री बिपाशा बासु ने ग्लैमरस का जमकर तड़का लगाया है। करणसिंह ग्रोवर के साथ रूमानी अंदाज भी कायल करने वाला है।

रविवार को अपने सोशल मीडिया खाते पर विज्ञापन का ​वीडियो साझा करते हुए बिपाशा बासु ने लिखा, ‘आबादी के मामले में विश्व में दूसरा स्थान रखने वाले देश में हम सेक्स और कंडोम जैसे शब्दों पर बात करने से डरते हैं, लेकिन, यह असल कृत्य नहीं है।’

अभिनेत्री ने इस पर बात करने की वकालत करते हुए कहा, ‘सभी चीजों के बारे में जानने के लिए हम को बात करनी चाहिये, पढ़ना चाहिये और जानना चाहिये, ताकि कुछ अनचाही चीजों को सरल सावधानी से रोका जा सके।’

अभिनेत्री ने कहा, ‘कंडोम के इस्तेमाल से हम नियोजित गर्भधारण और सुरक्षित संभोग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा एचआईवी और एसटीडी से भी बचा जा सकता है। दंपति के रूप में हम इसको समझते हैं, इसलिए इसको प्रमोट कर रहे हैं।’