Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News ‘इंदु सरकार’ की पटकथा का काम पूरा, कलाकारों की घोषणा बाकी

‘इंदु सरकार’ की पटकथा का काम पूरा, कलाकारों की घोषणा बाकी

0
244

मुंबई। ‘फैशन’, ‘पेज-3’ और ‘हीरोइन’ जैसी फिल्मों के निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोमवार को ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि इंदु सरकार की पटकथा का लेखन कार्य पूरा हो गया है।

मधुर भंडारकर ने लिखा, “कई माह के शोध, नेताओं, पत्रकारों, फोटोग्राफरों, लेखकों और आम लोगों से मिलने के बाद ‘इंदु सरकार’ फिल्म की पटकथा लेखन का कार्य आखिरकार पूरा हो गया है।”

यह फिल्म कथित तौर पर आपातकाल पर आधारित है, जो देश में 1975 से 1977 तक (21 माह) लागू रहा। उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देशभर में आपातकाल लागू किया था।

फिल्म के कलाकारों और कहानी के बारे में हालांकि अभी खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि नील नीतिन मुकेश और कीर्ति कुलहरि फिल्‍म में अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। -आईएएनएस