Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इरफान खान असाधारण बीमारी की लपेट में, हक में दुआएं करने की...

इरफान खान असाधारण बीमारी की लपेट में, हक में दुआएं करने की अपील की

0
233

मुम्बई। अभिनेता इरफान खान गंभीर बीमारी की जकड़ में हैं। इस बात की जानकारी खुद फिल्म अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया खाते से दी है।

ब्लैकमेल अभिनेता इरफान खान ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘मैं और मेरा ​परिवार मेरी बीमारी से विचलित हैं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त बीमारी का तोड़ खोज रहे हैं। मैंने हमेशा विपरित हालातों में हिम्मत बनाए रखी है, और इस समय भी मैं खुद को कमजोर पड़ने नहीं दूंगा।’

आगे अभिनेता ने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा, ‘आप मेरी तबीयत को लेकर अनुमान न लगाएं बल्कि मेरी अच्छी तबीयत होने की कामना करें। मैं खुद आने वाले दस दिनों के अंदर इस कहानी के बारे में बात करूंगा, जब मैं किसी नतीजे पर पहुंच जाउंगा।’

दरअसल, हाल ही में ख़बर आई थी कि अभिनेता इरफान खान पीलिया की गंभीर बीमारी की चपेट में हैं।

हम भी इरफान खान के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और अभिनेता इरफान खान को आगे भी पर्दे पर बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखें। बता दें कि अभिनेता इरफान खान की अगली फिल्म ब्लैकमेल रिलीज होने के किनारे है।