Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News खुद को ऐसे सकारात्‍मक और फिट रखती हैं जैकलीन फर्नांडीज

खुद को ऐसे सकारात्‍मक और फिट रखती हैं जैकलीन फर्नांडीज

0
195

मुंबई। ऊंची लंबी खूबसूरत श्रीलंकाई सुंदरी और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज का मानना है कि योग उनके जीवन के सकारात्मक दृष्‍टिकोण को मजबूत बनाने में मदद करता है।

जब बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से पूछा गया कि वह किस तरह स्‍वयं विपरीत परिस्‍थितियों में सकारात्‍मक रखती हैं तो किक अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज ने कहा, ‘योग मन और आत्मा को ही नहीं, बल्कि आपके शरीर को भी अनुशासित करता है। यह मुझे जीवन को लेकर सकारात्मक दृष्‍टिकोण रखने में मदद करता है। मैंने परिवार द्वारा फिटनेस के रूप में इसे अपनाया जाना पसंद करूंगी।’

Jacqueline Fernandez ‏

हाल में ही, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने श्रीलंका में अपने परिवार के साथ कुछ योग आसन करने की कोशिश की।

गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडीज वर्तमान में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ। लेकिन, यह बैंग बैंग की तरह एक एक्‍शन फिल्‍म होगी।-आईएएनएस