Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News तो ऐसे बनीं जैकलीन फर्नांडीज 2016 की महिला एंटरटेनर!

तो ऐसे बनीं जैकलीन फर्नांडीज 2016 की महिला एंटरटेनर!

0
204

मुंबई। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की इस साल तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। अभिनेत्री ने ‘अ फ्लाइंग जट’, ‘ढिशूम’ और ‘हाउसफुल 3’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है।

jacqueline-fernandez-007

टीवी प्रीमियर की टीआरपी रेटिंग्स के मुताबिक, जैकलीन की सभी तीनों फिल्में टेलीविजन पर शीर्ष पांच फिल्मों की प्रीमियर सूची में जगह बनाने में सफल रही हैं। इस लिहाज से वह इस साल की महिला एंटरटेनर रही हैं।

जैकलीन फर्नांडीज अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी तीनों ही फिल्में इस साल सफल रही हैं। अभिनेत्री ने लगातार तीन हिट फिल्में देकर हैट्रिक लगाई है।

jacqueline-fernandez-005

उनकी फिल्म ‘अ फ्लाइंग जट्ट’ से ‘बीट पे बूटी’, ‘ढिशूम’ से ‘सौ तरह के’ और ‘हाउसफुल’ से ‘प्यार की’ गाने चार्टबस्टर पर शीर्ष पर रहे हैं। -आईएएनएस