Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News पक्की ख़बर! सलमान खान को आॅन स्क्रीन डांस सिखाएंगी जैकलीन फर्नांडीज

पक्की ख़बर! सलमान खान को आॅन स्क्रीन डांस सिखाएंगी जैकलीन फर्नांडीज

0
213

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आगामी फिल्म, जिसका निर्देशन रैमो डिसूजा करने वाले हैं, में जैकलीन फर्नांडीज अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल, जैकलीन फर्नांडीज जुड़वा 2 की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं, जो सितंबर में रिलीज होगी।

PR

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म, जो पिता पुत्री के संबंध पर आधारित है, में जैकलीन फर्नांडीज सलमान खान की डांस ट्रेनर की भू​मिका अदा करेंगी।

जैकलीन फर्नांडीज कर रही है पोल डांस की तैयारी, यहां देखें झलक

फिल्म में सलमान खान एक ​पिता और विधुर शख्स की भूमिका अदा करने वाले हैं, जो अपने बेटी की हर ख्वाहिश पूरी करना चाहता है।
बेटी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए सलमान खान एक डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और यहां पर सलमान खान को डांस सिखाने के लिए जैकलीन फर्नांडीज की एंट्री होगी।

सलमान खान की अगली फिल्‍म में होंगी जय हो स्‍टार डेजी शाह!

कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान की पत्नी का किरदार डेजी शाह अदा करने वाली हैं, जो सलमान खान की काफी करीबी मानी जाती हैं।

More News