Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News रणबीर और कैटरीना की जग्‍गा जासूस ने दूसरे दि‍न बॉक्‍स ऑफि‍स पर...

रणबीर और कैटरीना की जग्‍गा जासूस ने दूसरे दि‍न बॉक्‍स ऑफि‍स पर लगाई लंबी छलांग

0
272

मुम्बई। कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म जग्गा जासूस ने शनिवार को बाॅक्स आॅफिस पर लंबी छलांग लगाते हुए 20 करोड़ के कलेक्शन आंकड़े को पार कर लिया है, जो काफी अच्छा संकेत है।

दरअसल, शुक्रवार को फिल्म जग्गा जासूस ने साढ़े आठ करोड़ रुपये के बाॅक्स आॅफिस कलेक्शन के साथ शुरूआत की थी, जिसको कुछ फिल्म व्यवसाय विश्लेषक साधारण शुरूआत करार दे रहे थे और उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार को फिल्म का बाॅक्स आॅफिस कलेक्शन गि‍रेगा।

Movie Review Jagga Jasoos –  अनुराग बासु की साहसिक छलांग जग्‍गा जासूस

मगर, शनिवार को रणबीर कपूर की जग्गा जासूस ने बाॅक्स आॅफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए साढ़े ग्यारह करोड़ से अधिक कलेक्शन किया, जो चैंकाने वाला है क्‍योंकि‍ कुछ सिनेमा पोर्टल ने जग्गा जासूस को निराशाजनक फिल्म करार दिया था।

सूत्रों से मि‍ली जानकारी के अनुसार जग्‍गा जासूस के शो मैट्रो सि‍टीज में हाउसफुल जा रहे हैं और उम्‍मीद की जा रही है कि‍ जग्‍गा जासूस के लि‍ए रवि‍वार का दि‍न बड़ी खुशख़बर लेकर आएगा।

गौरतलब है कि फिल्म जग्गा जासूस का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। इस फिल्म को रिलीज होने में काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। फिल्म जग्गा जासूस एक अलग शैली की फिल्म है। फिल्म का निर्माण ओपेरा शैली नाटकों की तरह किया गया है।

More News