Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News जग्‍गा जासूस का पोस्‍टर आया सामने, काफी रोचक

जग्‍गा जासूस का पोस्‍टर आया सामने, काफी रोचक

0
274

मुंबई। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्‍म जग्‍गा जासूस का पोस्‍टर सामने आ चुका है। फिल्‍म अगले साल 7 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी। फिल्‍म का पोस्‍टर देखकर लगता है कि फिल्‍म बच्‍चों को ध्‍यान में रखकर बनाई गई है। जैसा कि अनुराग बसु कह चुके हैं।

इसके अलावा दर्शकों को 20 दिसंबर को ‘द वर्ल्ड ऑफ जग्गा’ के माध्यम से फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की पहली झलक देखने का मौका मिलेगा।

फिल्म की टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘निर्माता एक विपणन पहल के तौर पर 20 दिसंबर को ‘वर्ल्ड ऑफ जग्गा’ का प्रदर्शन करने जा रहे हैं, जिसमें जग्गा जासूस की जिंदगी से जुड़े रोचक और मजेदार लम्हे दिखाए जाएंगे।’

सूत्र ने कहा कि यह सामग्री अन्य ट्रेलर और टीजर से अलग होगी। गौरतलब है कि डिजनी द्वारा निर्मित ‘जग्गा जासूस’ का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। -आईएएनएस