Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘जग्गा जासूस’ 7 अप्रैल को रिलीज होगी

‘जग्गा जासूस’ 7 अप्रैल को रिलीज होगी

0
181

मुंबई। फिल्मकार अनुराग बसु की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ अगले साल सात अप्रैल को रिलीज होगी।

डिजनी फिल्म इंडिया के ट्विटर पोस्ट पर जारी बयान के अनुसार, “अनुराग बसु द्वारा निर्देशित डिजनी की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ सात अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है।”

Ranbir Kapoor Katrina Kaif

फिल्म का निर्माण रणबीर और अनुराग द्वारा शुरू किए गए नए प्रोडक्शन हाउस ‘पिक्चर शुरू प्रोडक्शन्स’ कर रहा है।

इस फिल्म की रिलीज तारीख आगे बढ़ाए जाने के बारे में अनुराग ने कहा कि इसे छह महीने आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।

अनुराग ने आईएएनएस को बताया, “यदि फिल्म सही तरीके से बनाई गई हो तो यह कभी रिलीज होने पर सफल होगी। अगर यह सही से नहीं बनती है, तो यह रिलीज में बगैर देरी के भी असफल हो सकती है।”

-आईएएनएस