Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘जीना इसी का नाम है’ की शूटिंग अंतिम चरण में

‘जीना इसी का नाम है’ की शूटिंग अंतिम चरण में

0
228

मुंबई। बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे केशव पनेरी की फिल्म ‘जीना इसी का नाम है’ इस साल की अंतिम तिमाही में रिलीज होगी।

वर्तमान में फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग जारी है, जिसमें अरबाज खान, आशुतोष राणा, हिमांश कोहली, प्रेम चोपड़ा और मंजरी फडनिस हैं। ‘जीना इसी का नाम है’ की शूटिंग अमेरिका और उदयपुर में भी हुई है।

arbaz khan 007
निर्देशक ने एक बयान में कहा, “हमने अभी अपनी फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग शुरू की है और यह एक सप्ताह जारी रहेगी। इसके बाद कुछ और काम बाकी रह जाएगा।”

केशव ने कहा कि वह फिल्म को इस साल अंतिम तिमाही में रिलीज करने के इच्छुक हैं और इसके लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिल्म का काम पूरा होने के बाद ही वह सही तारीख तय कर पाएंगे।

-आईएएनएस