Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News इसलिए अब फिल्‍म निर्देशक की तलाश में हैं जॉन अब्राहम

इसलिए अब फिल्‍म निर्देशक की तलाश में हैं जॉन अब्राहम

0
236

मुम्‍बई। ख़बर है कि अभिनय देव निर्देशित फिल्‍म फोर्स 2 में मुख्‍य भूमिका निभा रहे जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्‍म के लिए निर्देशक की तलाश में जुट चुके हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी लंबे समय से अधर में लटक रही फिल्‍म 1911 को बनाने के लिए कमर कस चुके हैं। इस फिल्‍म में जॉन अब्राहम एक फुटबॉलर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

john-abraham-001

पहले इस फिल्‍म को विक्‍की डॉनर निर्माता जॉन अब्राहम शूजीत सरकार के साथ बनाने जा रहे थे। लेकिन, अब शूजीत सरकार इस फिल्‍म से अलग हो गए हैं। हाल में शूजीत सरकार निर्मित पिंक ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

लेकिन, जॉन अब्राहम अब इसको किसी अन्‍य निर्देशक के साथ बनाने की योजना बना रहे हैं, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो सिने प्रेमी जल्‍द ही जॉन अब्राहम को फुटबॉलर की भूमिका में देखेंगे।