Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News इसलिए अब घातक भूमिकाओं से कतराने लगे हैं जॉन अब्राहम

इसलिए अब घातक भूमिकाओं से कतराने लगे हैं जॉन अब्राहम

0
227

मुंबई। रॉकी हैंडसम और डिशूम के बाद फिल्‍म ‘फोर्स 2’ में जबरदस्‍त एक्‍शन स्‍टंट करते हुए नजर आ रहे अभिनेता जॉन अब्राहम वास्‍तव में घातक किरदार करने से कतराते हैं।

जी हां। बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘फिल्म ‘फोर्स 2′ के बाद मैं कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा हूं। हालांकि, मुझे मारधाड़ वाली फिल्में पसंद हैं, लेकिन मैं बिल्कुल भी घातक भूमिकाएं करना नहीं चाहता। मुझे कॉमेडी पसंद है।’

john abrahamफिल्म की शूटिंग के दौरान पेश आईं परेशानियों के बारे में जॉन अब्राहम ने कहा, ‘छत पर शूट किए गए सीनों के दौरान मेरे घुटनों में चोट आई। मैंने दो बार घुटनों की सर्जरी कराई। जब भी मैं कार में बैठता तो किसी ना किसी की मदद की जरूरत पड़ती। जब मुंबई आया, तो एक और सर्जरी कराई।’

फोर्स 2 अभिनेता ने आगे कहा कि शूटिंग के अंत में सबकुछ सही था। एक्शन करना मुश्किल होने के साथ मजेदार भी था।

फिल्‍मकार निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म फोर्स की सीक्वल जासूसी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्‍म में विलेन रॉ एजेंटों की हत्या करता है। फिल्म में जॉन एसीपी यशवर्धन के किरदार में हैं, जो इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ने के मिशन पर हैं। -आईएएनएस

चलते चलते…
फिल्‍म में जॉन अब्राहम के साथ साथ सोनाक्षी सिन्हा भी एक्‍शन करती हुई नजर आएंगी। फिल्‍मकार अभिनय देव निर्देशित फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्‍म का निर्माण निर्माता निर्देशक विपुल शाह ने वायाकॉम के साथ मिलकर किया है।