Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म ‘जुनूनियत’ की रिलीज डेट बदली

फिल्‍म ‘जुनूनियत’ की रिलीज डेट बदली

0
285

मुंबई।’सनम रे’ जैसी हिट फिल्‍म दे चुकी पुलकित सम्राट और यामी गौतम की खूबसूरत जोड़ी जुनूनियत में नजर आएगी। इस महीने रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘जुनूनियत’ की रिलीज डेट बदल गई है।

फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि पहले इस फिल्‍म को 24 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्‍म जुनूनियत 17 जून को सिनेमा घरों में पहुंच जाएगी।

junooniyat 002
फिल्म निर्देशक ने कहा, “हम पहले से ही फिल्म के साथ तैयार थे। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए हैं। फिल्म को लेकर काफी जिज्ञासा है, इसलिए हमने इसे पहले ही रिलीज करने का निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा, “पहले रिलीज करना स्थगित करने के तुलना में बेहतर है। इससे फिल्म निर्माता का फिल्म के प्रति आत्मविश्वास का पता चलता है। हमें सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के ‘यू’ प्रमाणपत्र मिला।”

सेंसर बोर्ड की टिप्‍पणी – निर्देशकों को ज्‍यादा से ज्‍यादा ऐसी फिल्‍में बनानी चाहिए, बकौल निर्देशक।

‘जुनूनियत’ सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है।

-आईएएनएस