Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म काबिल का पोस्‍टर रिलीज, पर ट्रेलर 26 अक्‍टूबर को आएगा सामने

फिल्‍म काबिल का पोस्‍टर रिलीज, पर ट्रेलर 26 अक्‍टूबर को आएगा सामने

0
226

मुम्‍बई। संजय गुप्‍ता निर्देशित फिल्‍म काबिल का पोस्‍टर रिलीज हो चुका है। इस पोस्‍टर में ऋतिक रोशन अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। इसमें अभिनेत्री यामी गौतम को शामिल नहीं किया गया।

रोचक बात तो यह है कि काबिल के दो पोस्‍टर रिलीज किए गए, जिनमें फिल्‍म संबंधी जानकारी के लिए हिन्‍दी और अंग्रेजी भाषा का इस्‍तेमाल किया गया है।

kaabil-poster-001

इसके साथ फिल्‍मक्राफ्ट की तरफ एक मोशन पोस्‍टर भी रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि संजय गुप्‍ता द्वारा निर्देशित और राकेश रोशन द्वारा निर्मित इस फिल्‍म का संगीत राजेश रोशन ने तैयार किया है।

निर्माता की तरफ से जारी आधिकारिक पोस्‍टर के अनुसार फिल्‍म 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। बीच में बड़ी ख़बरें आई थी कि ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है क्‍योंकि शाह रुख खान की रईस भी उस दिन रिलीज होने वाली है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।