Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फिल्‍मकार आनंद गांधी की फिल्‍म में नजर आएंगींं काजोल

फिल्‍मकार आनंद गांधी की फिल्‍म में नजर आएंगींं काजोल

0
241

मुंबई। जैसे कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि अजय देवगन काजोल के लिए विशेष फिल्‍म बनाने जा रहे हैं। लो इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है कि काजोल को फिल्‍मकार आनंद गांधी निर्देशित करने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍म का निर्माण अजय देवगन ही करेंगे। फिल्‍म की कहानी आनंद गांधी के कुछ समय पहले लिखे हुए एक नाटक पर आधारित होगी। गौरतलब है कि राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित फिल्‍मकार आनंद गांधी शिप ऑफ थिसिस जैसी फिल्‍म से सुर्खियां बटोर चुके हैं।

kajol-devgan-001

निर्देशक के करीबी सूत्रों के अनुसार काजोल इस प्रोजेक्‍ट को लेकर काफी उत्‍सुक हैं। फिल्‍म की शूटिंग इस साल के अंत या अगले साल की शुरूआत में हो सकती है।

उम्‍मीद है कि काजोल एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दमदार अभिनय के साथ लौटेंगीं। दिलवाले के पिट जाने के बाद काजोल अपने फिल्‍म चुनाव को लेकर काफी सख्‍त होंगीं हैं।