Saturday, April 4, 2026
Home Gossip/News अजय की अगली फिल्‍म में होंगी काजोल!

अजय की अगली फिल्‍म में होंगी काजोल!

0
264

मुंबई। जी हां, अजय देवगन अपनी पत्‍नी और अभिनेत्री काजोल को लेकर फिल्‍म बनाने के मूड में हैं। अजय देवगन फिल्‍म का निर्माण करेंगे। फिल्‍म में खुद अभिनय करते हुए नजर आएंगे या नहीं कहना मुश्‍किल है।

हाल में काजोल को दबंग 3 में काम करने का प्रस्‍ताव मिला था। मगर, सूत्रों की मानें तो काजोल ने प्रस्‍ताव को स्‍वीकार करने से इंकार कर दिया क्‍योंकि किरदार नकारात्‍मक था।

ajay devgn kajol

इससे पहले काजोल ने शाह रुख़ ख़ान के साथ दिलवाले से बड़ी वापसी करने की कोशिश्‍ की, जो पूरी तरह असफल रही। मगर, अब काजोल बहुत सोच समझकर फिल्‍म साइन कर रही हैं।

ऐसे में ख़बर है कि अजय देवगन शिवाय के बाद एक नई फिल्‍म का निर्माण करेंगे, जिसमें काजोल मुख्‍य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्‍म ऐसी महिला के इर्दगिर्द होगी, जो अपने बलबूते पर अपने बच्‍चे का पालन पोषण करती है।

इस बारे में पिछले दिनों अजय देवगन ने संकेत तो दिए थे, मगर अभी तक फिल्म के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है।