Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News करण वर्सेस कंगना दंगल में कंगना ने खेला धोबी पछाड़ दांव

करण वर्सेस कंगना दंगल में कंगना ने खेला धोबी पछाड़ दांव

0
207

मुम्‍बई। पिछले साल कंगना रनौट और ऋतिक रोशन का विवाद सुर्खियों में था। इस साल आरोप प्रत्‍यारोप के दंगल में करण जौहर और कंगना रनौट दो दो हाथ करने पर उतारू हो चुके हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनौट ने कॉफी विद करण सीजन 5 में करण जौहर के सामने बैठकर करण को भाई भतीजावाद का झंडाबरदार घोषित कर दिया था।

इस पर पलटवार करते हुए पिछले दिनों करण जौहर ने कंगना रनौट को वुमैन और वीक्‍टिम कार्ड ना खेलने की सलाह देते हुए कहा था, ‘यदि इतनी दुखी हैं तो कंगना फिल्‍म इंडस्‍ट्री छोड़ क्‍यों नहीं देती’।

करण जौहर सिर्फ पेड होस्‍ट है : कंगना रनौट

अब कंगना रनौट ने करण जौहर के इस बयान पर धोबी पछाड़ दांव खेलते हुए मुम्‍बई मिरर से कहा, ‘मैं थोड़ी सी हैरत में हूं कि करण जौहर कह रहा है कि यदि वह चाहता तो अपने शो से संपादन कर कुछ बातों को हटा देता, लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। यदि ऐसा कुछ भी होता तो मैं चैनल को ब्‍लैकलिस्‍ट कर देती और साथ में, मैं यह भी याद दिलाना चाहूंगी कि चैनल को टीआरपी चाहिए, और करण जौहर केवल पेड होस्‍ट है।’

आगे कंगना रनौट ने कहा, ‘भारतीय फिल्‍म जगत कोई छोटा सा स्‍टूडियो नहीं, जो करण जौहर को उनके पिता ने उनकी उम्र के दूसरे दशक की शुरूआत में सौंपा था। वो एक छोटा सा हिस्‍सा है। इस इंडस्‍ट्री पर हर भारतीय का हक है और विशेषकर मेरे जैसे बाहरी लोगों का, जिनके माता पिता गरीब होने के कारण बच्‍चों को अच्‍छे से औपचारिक प्रशिक्षण भी नहीं दे पाते। मैंने अपनी नौकरी के दौरान सीखा और भुगतान किया। मैं न्‍यूयॉर्क में सीखने के लिए पैसे खर्च करती हूं। वह मुझे यहां से जाने के लिए कहने वाला कोई नहीं होता। मैं यकीनन कहीं नहीं जाने वाली, श्रीमान जौहर।’

Like करें  FilmiKafe का Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।