Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News एक से ज्यादा शादी पर कंगना ने कहा, ‘क्यों नहीं’

एक से ज्यादा शादी पर कंगना ने कहा, ‘क्यों नहीं’

0
224

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ जुड़ चुका है।

कंगना का कहना है कि उन्हें एक बार से ज्यादा शादी करने में कोई ऐतराज नहीं है। कंगना यहां एफडीसीआई इंडिया कॉट्यूर वीक (आईसीडब्ल्यू) 2016 के अंतिम दिन रविवार को डिजाइनर मानव गंगवानी के शो की स्टॉपर थीं।

Kangna Ranaut Lifestyle

कंगना ने कहा कि वह चाहती हैं कि गंगवानी उनकी पहली शादी का जोड़ा बनाएं।

कंगना ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि मैं निश्चित तौर पर बेहद खास महसूस करती हूं। मैं और मानव मेरी पहली शादी के परिधान के बारे में चर्चा कर रहे थे। वह निश्चित रूप से इसे डिजाइन करेंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक से ज्यादा बार शादी करेंगी, अभिनेत्री ने कहा, “क्यों नहीं? अगर एक हो सकती है, तो मुझे लगता है कि एक से ज्यादा भी हो सकती है।”

-आईएएनएस