Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News इस फिल्‍म में 80 वर्षीय महिला की भूमिका निभाएंगी कंगना रनौट

इस फिल्‍म में 80 वर्षीय महिला की भूमिका निभाएंगी कंगना रनौट

0
245

मुम्‍बई। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौट फिल्‍म निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं। इस मामले में नया अपडेट यह है कि कंगना रनौट ने अपनी पहली निर्देशित फिल्‍म की घोषणा कर दी है और अपने किरदार से भी पर्दा हटा दिया है।

जी हां, कंगना रनौट तेजु नामक फिल्‍म से निर्देशन में कदम रखेंगी। इस फिल्‍म में कंगना रनौट एक 80 वर्षीय महिला की भूमिका निभाएंगी। फिल्‍म की शूटिंग हिमालय में की जाएगी और फिल्‍म हिमाचल प्रदेश के लोगों के रहन सहन को पर्दे पर लेकर आएगी।

जानकारी के मुताबिक फिल्‍म की शूटिंग इस साल दिसंबर में शुरू होगी और फिल्‍म अगले साल के अंत में रिलीज हो सकती है।

बता दें कि कंगना रनौट ने फिल्‍म सिमरन और तनु वेड्स मनु के निर्माता शैलेष सिंह के साथ मिलकर फिल्‍म बैनर मणिकर्णिका फिल्‍म्‍स का निर्माण किया है।