Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News करन, रितेश, फरहान की दोस्‍ती साझेदारी में बदली

करन, रितेश, फरहान की दोस्‍ती साझेदारी में बदली

0
208

मुंबई। फिल्मकार करन जौहर पहली बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ फिल्म ‘बार बार देखो’ में काम कर रहे हैं।

करन का कहना है कि यह दोस्ती की मजबूत साझेदारी है। नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बार बार देखो’ एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

farhan-akhtar

बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट से रितेश, फरहान और धर्मा प्रोडक्शंस से करन पहली बार एकजुट हुए हैं।

करन ने कहा, “एक्सेल और धर्मा का साथ होना सौंदर्य और रचनात्मक बलों के सहयोग की तुलना में अधिक है। मेरे लिए यह दोस्ती की मजबूत साझेदारी है। मैं रितेश और फरहान के साथ जुड़ने को लेकर रोमांचित हूं, क्योंकि वे न सिर्फ इसी उद्योग के हैं, बल्कि मेरे करीबी दोस्त भी हैं।”

karan johar 002

इस पर रितेश सिधवानी ने कहा, “एक्सेल के लिए यह पहली बार है, क्योंकि हमने इससे पहले साथ काम नहीं किया और यह धर्मा के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। करन से 15 सालों से अधिक समय की दोस्ती है और मैं इस रिश्ते को बेहद महत्व देता हूं।”

-आईएएनएस