Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News बिपाशा बासु के लिए करण सिंह ग्रोवर ने ठुकराई एकता की फिल्‍म!

बिपाशा बासु के लिए करण सिंह ग्रोवर ने ठुकराई एकता की फिल्‍म!

0
311

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु ब्‍याह के बाद से हर जगह एक साथ नजर आते हैं, चाहे फिर वो प्रोफेशनल लाइफ हो या व्‍यक्‍तिगत जीवन। लेकिन, इस नवविवाहित जोड़े के बारे में एक नई बात सामने आई है, जो बेहद चौंकाने वाली है।

सुनने में आया है कि हर समय साये की तरह साथ रहने वाली सिने सनसनी बिपाशा बासु की सोच की छाया अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के पेशेवर फैसलों पर पड़ने लगी है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हाल ही में करण सिंह ग्रोवर को एकता कपूर की ओर से एक बड़ी फिल्‍म, जिसमें सुशांतसिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे नजर आने वाली हैं, ऑफर हुई थी। पर, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने इस फिल्‍म के प्रस्‍ताव को अस्‍वीकार कर दिया है।

कहा जा रहा है कि करण सिंह ग्रोवर ने ऐसा बिपाशा बासु के कारण किया है क्‍योंकि फिल्‍म में अंकिता लोखंडे की उपस्‍थिति को लेकर बिपाशा बासु वैवाहिक जीवन में असुरक्षितता कर रही हैं।

यदि सच में करण सिंह ग्रोवर ने एकता कपूर की फिल्‍म इसी कारण से छोड़ी है तो यकीनन करण सिंह ग्रोवर का कैरियर ख़तरे में है, वैवाहिक जीवन का तो पता नहीं।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।