Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News इंग्लिश मीडियम में इरफान खान के साथ दिखेंगी करीना कपूर

इंग्लिश मीडियम में इरफान खान के साथ दिखेंगी करीना कपूर

0
293

मुम्बई। करीना कपूर मां बनने के बाद फिल्मी दुनिया में पहले से ज्यादा सक्रिय हो चुकी हैं। अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज करने के बाद करीना कपूर हिंदी मीडियम के अगले संस्करण, जिसका नाम इंग्लिश मीडियम रखा गया है, में नजर आएंगी।

करीना कपूर के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार करीना कपूर इंग्लिश मीडियम में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा सकती हैं। इस फिल्म की शूटिंग लंडन में होने की संभावना है।

इसके अलावा फिल्म में इरफान खान ही लीड भूमिका निभाएंगे, जो हाल ही में लंडन से अपना उपचार करवाकर लौटे हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

गौरतलब है कि साकेत चौधरी निर्देशित ‘हिंदी मीडियम’ में इरफान के साथ पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर नजर आईं थी।