Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी काबिल!

करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी काबिल!

0
330

मुम्‍बई। इस महीने रिलीज होने जा रही ऋतिक रोशन और यामी गौतम अभिनीत फिल्‍म काबिल में बारे में एक रोचक अपडेट सामने आया है।

चर्चा है कि यामी गौतम को फिल्‍म काबिल के लिए साइन करने से पहले दो अन्‍य अभिनेत्रियों को अप्रोच किया गया था।

चर्चा के अनुसार संजय गुप्‍ता निर्देशित फिल्‍म काबिल के लिए यामी गौतम से पूर्व करीना कपूर और परिणीति चोपड़ा को अप्रोच किया गया था। लेकिन, दोनों अभिनेत्रियों ने किसी न किसी कारण से फिल्‍म में काम करने के लिए इंकार कर दिया।

ऐसे में फिल्‍म निर्माता निर्देशक ने यामी गौतम को अप्रोच किया। यामी गौतम ने फिल्‍म साइन करने में जरा सी भी देर न लगाई। कहते हैं ना, भगवान जो करता है, अच्‍छा करता है। दोनों की ऑनस्‍क्रीन केमेस्‍ट्री जबरदस्‍त लग रही है। हालांकि, 25 जनवरी 2017 को होने वाली अग्‍निपरीक्षा बाकी है।