Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News रात बाकी में नजर आएंगे फवाद, कैट

रात बाकी में नजर आएंगे फवाद, कैट

0
278

मुम्‍बई। जी हां, ख़बर है कि करन जौहर का प्रोडक्‍शन हाउस अपनी अगली फिल्‍म ‘रात बाकी’ में कैटरीना कैफ और फवाद ख़ान की फ्रेश जोड़ी को उतारेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस फिल्‍म में फवाद ख़ान के साथ दीपिका पादुकोण को उतारने का विचार था। यहां तक कि बात फाइनल जैसी थी। तभी विचार में ट्विस्‍ट आया और दीपिका की जगह कैटरीना कैफ ने ली।

kat-faw

कैटरीना कैफ आजकल करन जौहर के साथ ड्रीम टीम टूर पर हैं। कैटरीना कैफ करन जौहर की फिल्‍म बार बार देखो में नजर आएंगी। इसके अलावा कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर अभिनीत जग्‍गा जासूस अगले साल रिलीज होगी।

कैटरीना कैफ ने दीपिका पादुकोण की फिल्‍म छीनी तो दीपिका ने कैटरीना कैफ की, जो आनंद एल राय शाह रुख़ ख़ान और कैटरीना कैफ को लेकर बनाने वाले थे।