Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News इसलिए हुई कैटरीना कैफ छरहरी

इसलिए हुई कैटरीना कैफ छरहरी

0
252

मुंबई। अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ के गाने ‘सौ आसमान’ में बिकनी में नजर आ रही हैं। इसमें कैटरीना की छरहरी काया लोगों को खूब भा रही है लेकिन इसके लिए कैटरीना ने कड़ी मेहनत की है।

कैटरीना ने इस किरदार के लिए सात किलोग्राम वजन कम किया है। योगा के कई सेशन और जमकर वर्कआउट करने के बाद उनका यह लुक अब सबके सामने है।

katrina kaif

सूत्रों के मुताबिक, कैटरीना ने इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत की उतनी अभी तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं की। इसी का नतीजा है कि आज आप कैटरीना को इतना स्लिम देख रहें हैं, उतना पहले कभी नहीं देखा होगा।

यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि एक दशक पहले बॉलीवुड में दस्तक देने के बाद भी वह इंडस्ट्री की सबसे हॉट और फ्रेश फेश बनी हुई है।

यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होगी। इसमें कैटरीना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। -आईएएनएस