Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News रणबीर कपूर के साथ Kissing Scene को लेकर बिफरीं कैटरीना!

रणबीर कपूर के साथ Kissing Scene को लेकर बिफरीं कैटरीना!

0
403

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की संभवत: अंतिम फिल्‍म जग्‍गा जासूस लंबे समय से रिलीज होने को तरस रही है। अब सुनने में आ रहा है कि कैटरीना कैफ और निर्देशक अनुराग बासु के बीच अनबन चल रही है।

दरअसल, जग्‍गा जासूस के प्रचार पोस्‍टरों को आकर्षक और क्रिएटिव बनाने के लिए कैटरीना कैफ व रणबीर कपूर के लिप लॉक सीन को फाइनल किया गया था।

मगर, यह आइडिया कैटरीना कैफ को पसंद नहीं आया। कैटरीना कैफ नहीं चाहती कि पोस्‍टरों पर लिप लॉक सीन आए। इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ ने निर्माता निर्देशक से फिल्‍म के पोस्‍टर रिलीज करने से पहले दिखाने तक की मांग कर डाली।

सूत्रों के अनुसार कैटरीना कैफ ऐसे व्‍यवहार से निर्देशक अनुराग बासु काफी नाराज चल रहे हैं। लेकिन, अनुराग बासु किसी न किसी तरह फिल्‍म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं। फिल्‍म जग्‍गा जासूस के कुछ सीनों को री-शूट किया जा रहा है। फिल्‍म जग्‍गा जासूस पहले 7 अप्रैल को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब इसको जुलाई में रिलीज करने की योजना चल रही है।

वैसे जग्‍गा जासूस को बनाकर सिनेमा घरों तक पहुंचाना अनुराग बासु के लिए माउंट एवरेस्‍ट को फतेह करने से कम नहीं होगा।