Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News इरफान ख़ान के साथ रायता फैलाएंगी कीर्ति कुल्‍हारी

इरफान ख़ान के साथ रायता फैलाएंगी कीर्ति कुल्‍हारी

0
320

मुम्‍बई। जी हां, पिंक अभिनेत्री कीर्ति कुल्‍हारी, जो हाल ही में मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्‍म इंदु सरकार की शूटिंग पूरी करके हटी हैं, जल्‍द ही इरफान खान के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी। गौरतलब है कि कीर्ति कुल्‍हारी की पहली कॉमेडी फिल्‍म होगी।

कीर्ति और इरफान अभिनीत विचित्र हास्‍य फिल्‍म रायता का निर्देशन अभिनय देव करेंगे, जो पांच साल पहले डेल्‍ही बैली जैसी फिल्‍म बना चुके हैं।

अभिनय देव ने हाल ही में फोर्स 2 और अनिल कपूर अभिनीत क्राइम थ्रिलर सीरीज 24 सीजन 2 का निर्देशन किया था।

इस फिल्‍म का निर्माण टी सीरीज और आरडीपी मोशन पिक्‍चर्स मिलकर करेंगे। इस फिल्‍म में कीर्ति कुल्‍हारी और इरफान खान के अलावा दिव्‍या दत्‍ता, अरुणोदय सिंह, गजराज राव और प्रद्युमन सिंह भी अहम भूमिका में हैं।