Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News कृति खरबंदा की अनूठी पहल, गरीब परिवारों के लिए करेंगी कपड़ों का...

कृति खरबंदा की अनूठी पहल, गरीब परिवारों के लिए करेंगी कपड़ों का दान

0
373

मुंबई। कृति खरबंदा, जो जल्द ही देओल परिवार के साथ फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में दिखेंगी, समाज सेवी संस्था गूंज के साथ जुड़ने जा रही हैं।

शादी में जरूर आना अभिनेत्री कृति खरबंदा इस संस्था का प्रचार करने के साथ साथ खुद के पुराने कपड़े भी इस गैर सरकारी समाज सेवी संस्था को दान करेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार कृति खरबंदा एक आॅनलाइन पोर्टल के साथ जुड़ने जा रही हैं, जो पुराने कपड़े लेकर नये कपड़े देगा। लेकिन, यह कदम केवल कारोबार बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि असहाय लोगों को कपड़े मुहैया करवाने के लिए उठाया जा रहा है।

पोर्टल ने गूंज नामक एक गैर सरकारी संस्था के साथ अनुबं​ध किया है, जो ​गरीब और असहाय लोगों की मदद करती है। अगर पेशेवर जीवन की बात करें तो कृति खरबंदा यमला पगला दीवाना फिर से के अलावा कन्नड़ फिल्मों में काम करने जा रही हैं।