Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News कृति सेनन के लिए फिल्‍म मीमी में काम करना चुनौतीपूर्ण क्‍यों?

कृति सेनन के लिए फिल्‍म मीमी में काम करना चुनौतीपूर्ण क्‍यों?

0
311

अर्जुन पटियाला अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आगामी फिल्‍म मीमी के लिए काया रूपांतर करने जा रही हैं। इस फिल्‍म के किरदार की डिमांड के अनुसार कृति सेनन को अपने वजन में इजाफा करना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्‍म के लिए कृति सेनन लगभग 15 किलोग्राम वजन बढ़ाने वाली हैं।

कृति सेनन ने मीडिया हाउस पिंकविला से बात करते हुए कहा, ‘मेरे के लिए इतना वजन बढ़ाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह मेरे शरीर के लिए बहुत ही नया है। मुझे एक तरह से अपने मेटाबॉलिज्म से लड़ना है और कम समय में उस वजन को बढ़ाने के लिए अपने कैलोरी सेवन को बढ़ाना है। इसके बावजूद भी मैं अपनी काया रूपांतरण को लेकर रोमांचित हूं। असल में, यह किरदार मेरे दिल के काफी करीब है।’

सम्रुद्धी पोरे निर्देशित मराठी फिल्‍म मला आई व्हायचय! की हि‍न्‍दी रीमेक मीमी का निर्देशन लक्ष्‍मण उतेकर करेंगे। इस फिल्‍म की कहानी सरोगेट मां के बारे में है। फिल्‍म में कृति सेनन के अलावा पंकज त्र‍िपाठी और सई ताम्हणकर भी नजर आएंगे और फिल्‍म अगस्‍त 2020 में रिलीज होने जा रही है।