Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News खुशख़बर!!! जल्‍द होंगे ‘हाउसफुल 3’ की इस अभिनेत्री के हाथ पीले

खुशख़बर!!! जल्‍द होंगे ‘हाउसफुल 3’ की इस अभिनेत्री के हाथ पीले

0
191

मुंबई। बॉलीवुड, हॉलीवुड और कॉलीवुड में टूटते रिश्‍तों की ख़बरों के बीच ‘हाउसफुल 3’ की एक अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया खाते से अपने विवाह संबंधी सार्वजनिक घोषणा कर दी है।

अभिनेत्री लीसा हेडन ने घोषणा की है कि वह जल्द ही शादी करने जा रही हैं। लीसा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रेमी डिनो लालवानी के साथ तस्वीर साझा करते हुए यह बात कही।

lisa-haydon-001

गौरतलब है कि अभिनेत्री लीसा हेडन डिनो लालवानी को लंबे समय से डेट कर रही हैं। पिछले कुछ समय से लीसा हेडन ने फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर डिनो के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा कीं।

lisa haydon

हाल में रिलीज की तस्वीर में दोनों एक एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे हैं और नीचे लीसा हेडन ने लिखा, ‘इनसे शादी करने जा रही हूं।’

लीसा हेडन हाल में हाउसफुल 3 में नजर आईं थी। जल्‍द ही अजय देवगन की अगली फिल्‍म बादशाहो में नजर आएंगी। -आईएएनएस