Friday, April 3, 2026
Home Gossip/News By God! दिन बन जाएगा, क्‍या सुनी आपने अक्षय कुमार की Pillow...

By God! दिन बन जाएगा, क्‍या सुनी आपने अक्षय कुमार की Pillow Talk?

0
205

मुम्‍बई। बॉलीवुड अक्षय कुमार, जो हाल ही में केरल के एक आश्रम से आयुर्वेद उपचार लेकर लौटें हैं, को सोशल मीडिया का चस्‍का लग गया है। इस बात का अंदाजा तो अक्षय कुमार की सोशल मीडियाई गतिविधियों से लगाया जा सकता है।

लेकिन, अच्‍छी बात तो यह है कि अक्षय कुमार इस प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल कुछ अच्‍छी चीजों के प्रचार प्रसार के लिए भी कर रहे हैं। जैसे कि आप जानते ही हैं कि कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार ने डायरेक्‍ट दिल से बोलूं नामक संदेश सिलसिला शुरू किया गया था।

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर Pillow Talk वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो की शुरूआत में अक्षय कुमार अपने प्रशंसकों को जॉली एलएलबी 2 को बेहद प्‍यार देने के लिए शुक्रिया कहते हैं और उसके बाद डायरेक्‍ट दिल से बोलूं वाले प्‍वाइंट पर अक्षय कुमार आते हैं और कह देते हैं अपने दिल की बात, जो बाय गॉड आपका दिन बना सकती है।

यहां सुनिये…