Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News सच्‍ची मुच्‍ची! लव और ब्रेकअप के दौर से गुजर चुकीं हैं आलिया...

सच्‍ची मुच्‍ची! लव और ब्रेकअप के दौर से गुजर चुकीं हैं आलिया भट्ट

0
385

मुंबई। जी हां। बॉलीवुड क्‍यूट गर्ल आलिया भट्ट लव और ब्रेकअप के दौर से गुजर चुकीं हैं। आलिया भट्ट ने स्‍वयं अपने प्रेम जीवन और ब्रेकअप के बारे में खुलासा किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट किशोर अवस्‍था में ही प्‍यार कर बैठी थीं। मात्र 16 साल की उम्र में किसी को बेपनाह प्‍यार करने लगी थी। उसके बच्‍चों की मां बनने तक के सपने देखने लगी थी। लेकिन, आलिया को रिलेशनशिप रास नहीं आई। दो साल तक भी रिश्‍ते में रह न सके।

alia-bhatt-003

आलिया भट्ट ने खुलासा करते हुए स्‍वीकार किया कि उन्‍होंने दो साल तक उस को डेट किया था। हालांकि, यदि आप सोच रहे हैं कि आलिया भट्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ संबंधों की बात कर रही हैं तो आप गलत सोच रहे हैं।

सिद्धार्थ के साथ ब्रेकअप के सवाल पर आलिया भट्ट ने स्‍पष्‍ट कहा कि ब्रेकअप तभी होगा यदि मैंने सिद्धार्थ को डेट किया हो, मैंने उसको डेट नहीं किया। वो कल भी मेरे जीवन में था और आज भी उससे बातचीत होती रहती है।

alia bhatt with sidh

आलिया भट्ट ने इस खुलासे ने दिलचस्‍पी तो बढ़ा दी कि आखिर वो शख्‍स है कौन, जो करोड़ों दिलों को अपना दीवाना बना चुकीं आलिया भट्ट को छोड़कर निकल लिया।