Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ऋचा, फरहान व सूरज कर रहे हैं डेट, जानिए! किसको ?

ऋचा, फरहान व सूरज कर रहे हैं डेट, जानिए! किसको ?

0
245

‘कैबरे’ अभिनेत्री ऋचा चढ्डा अपने पुराने प्रेमी को आेके बाय कहकर इन दिनों किसी आैर के साथ डेटिंग कर रही है। वहीं, अधुना अख़्तर के साथ वैवाहिक संबंध खत्म कर चुके फरहान अख़्तर भी आज कल एक नए शख्स के साथ देख जा रहे हैं। वहीं, आदित्य पंचोली का बेटा सूरज पंचोली भी किसी को डेट कर रहा है।

यदि सूत्रों की मानें तो कट्टी बट्टी की स्क्रीरिंग के समय मोबाइल नंबर एक्सचेंज करने वाले ऋचा चढ्ढा एवं साकिब सलीम इन दिनों एक दूसरे के साथ अपना समय शेयर कर रहे हैं। पिछले दिनों दो एक होटल में नजर आए थे।

वहीं, अधूना अख़्तर से जुदा हो चुके फरहान अख़्तर एक तरफ म्युजिक बैंड को समय दे रहे हैं। वहीं, अदिति हैदरी के बाद उनका नाम कल्कि कोचलिन से जोड़ा जा रहा है, जो अनुराग कश्यप से अलग हो चुकी हैं।

वहीं, फिल्म ‘हीरो’ से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुके आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली सनम तेरी कसम अभिनेत्री मावरा हुसैन के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। इससे पहले सूरज पंचोली का नाम जिया ख़ान केस में सामने आया था। सूरज पंचोली पर जिया ख़ान को आत्महत्या के लिए उकसाने तक के आरोप लगे थे।