Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News तभी तलाक लेने की सोचेंगी ‘परदेस’ अभिनेत्री महिमा चौधरी

तभी तलाक लेने की सोचेंगी ‘परदेस’ अभिनेत्री महिमा चौधरी

0
638

मुम्‍बई। शीना बोरा हत्‍या केस पर आधारित फिल्‍म डॉर्क चॉकलेट से सिल्‍वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही परदेस अभिनेत्री महिला चौधरी ने कहा कि वे तभी तलाक लेने की सोचेंगी यदि उनको दूसरी बार शादी करने का मन हुआ।

मिड-डे से अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपने वैवाहिक जीवन के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि अभी उनके पास तलाक लेने और इसके बारे में सोचने का बिलकुल समय नहीं है यदि उनके जीवन में नया प्‍यार आएगा या वे दूसरी शादी करने की सोचेंगी तो औपचारिक तौर पर तलाक के लिए कदम बढ़ाएंगी।

Dark Chocolate

गौरतलब है कि महिमा चौधरी ने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की और 2013 में दोनों के रास्‍ते अलग अलग हो गए। महिमा चौधरी ने एकल मां होने की बात जग जाहिर करते हुए कहा कि उनको बेटी के पालन पोषण के कारण फिल्‍मों में आना असंभव था। इसलिए उन्‍होंने गुजारे के लिए टीवी शो में निर्णयक की भूमिका और शो-रूमों के रीबन काटने जैसे कार्य किए, जो सुविधाजनक थे, एक सिंगल मां होने के तौर पर। अब जब वे वापसी कर रही हैं तो उनके पास अच्‍छे प्रस्‍ताव हैं।

mahima-chaudhary

अपने पुराने प्रेमी लिएंडर पेस के बारे में बोलते हुए महिमा चौधरी ने कहा, ‘वे एक अच्‍छा टेनिस खिलाड़ी हो सकता है। लेकिन, वे मेरे साथ अच्‍छा नहीं खेले। मुझे दुख हुआ था जब मुझे पता चला था कि लिएंडर के जीवन में मेरे बिना कोई दूसरा है। मुझे लगता है कि रिया पिल्‍ले के साथ भी उसने वैसा ही किया।’