Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म ‘रईस’ में नहीं बदली जाएगी शाह रुख खान की हीरोइन

फिल्‍म ‘रईस’ में नहीं बदली जाएगी शाह रुख खान की हीरोइन

0
246

मुम्‍बई। पाकिस्‍तानी कलाकारों वाली फिल्‍मों को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा जैसी धमकियां महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना द्वारा सामने आने के बाद चर्चा थी कि अभिनेता शाह रुख खान की फिल्‍म रईस में माहिरा खान की जगह किसी अन्‍य अभिनेत्री को लिया जा सकता है।

shah-rukh-khan-001

लेकिन, दिल्‍ली में आयोजित एक फैशन शो में हिस्‍सा लेने पहुंचे फिल्‍म निर्माता रितेश सिद्धवानी ने माहिरा खान को बदलने से इंकार कर दिया है। फिल्‍म निर्माता ने कहा कि माहिरा खान पहले ही अपने किरदार के लिए शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।

इस साल ईद पर रिलीज होने वाली फिल्‍म रईस अब अगले साल 26 जनरवरी पर रिलीज होने की संभावना है। जहां इस फिल्‍म की बॉक्‍स ऑफिस पर टक्‍कर ऋतिक रोशन की काबिल से होगी।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।