Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News मंदना को देखते ही फिदा हुई माधुरी

मंदना को देखते ही फिदा हुई माधुरी

0
323

मुंबई। जी हां। जिस धक धक गर्ल की झलक देखने को करोड़ों मर जाएं, बॉलीवुड की उस धक धक हसीना का दिल एक नवोदित बॉलीवुड अभिनेत्री पर आ गया। ख़बर तो बनती है।

जी हां। बॉलीवुड ‘तेजाब’ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नवोदित ‘क्‍या कूल हैं हम 3’ की अभिनेत्री मंदना करीमी की कायल हो गई है। हालिया हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान माधुरी दीक्षित उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आईं।

Mandana Karimi 003

बॉलीवुड अभिनेत्री की मुंह से तारीफ सुनने के बाद मंदना करीमी गदगद हो उठी। दरअसल गोल्‍डन पेटल अवार्ड शो में मंदना हल्के पीले रंग के क्लासी इंडियन आउटफिट में पहुंची थीं और काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Mandana Karimiजैसे ही माधुरी दीक्षित की नजर उनकी ड्रेस पर गई तो माधुरी से तारीफ किए बिना रहा नहीं गया और उन्होंने मंदना की तारीफ करते हुए कह ही दिया कि वह काफी शानदार लग रही हैं।

गौरतलब है कि ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदना करीमी ने वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘भाग जॉनी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें असली पहचान कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ से मिली। मंदना करीमी की हालिया रिलीज सेक्स-कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

 

यह फिल्‍म फ्लॉप हुई तो ठीक, मगर इसके कारण मंदना करीमी को इस अवार्ड शो के दौरान हास्‍य का पात्र बनना पड़ गया था। गोल्‍डन पेटल अवार्ड समारोह के दौरान होस्‍ट ने फिल्‍म की खिल्‍ली उड़ाई, और दर्शकों के निशाने पर मंदना करीमी आ गई।

इतना ही नहीं, माधुरी की तारीफ इतनी दिल को लग गई कि टाइम रिटेल आइकन अवार्ड 2016 में भी मंदना करीमी पीले रंग के गाउन में पहुंची। तारीफ को पसंद नहीं आती।