Saturday, April 11, 2026
Home Gossip/News अभिनेता मनोज कुमार की सलाह ऑस्‍कर से हटकर सोचे बॉलीवुड

अभिनेता मनोज कुमार की सलाह ऑस्‍कर से हटकर सोचे बॉलीवुड

0
185

मुंबई। बॉलीवुड का हर कलाकार ऑस्‍कर जीतने के लिए मरे जा रहा है। ऑस्‍कर विदेशी पुरस्‍कार है, जो विश्‍व भर में प्रसिद्ध है।

ऐसे में जब इस बारे में दादा साहेब फाल्के पुरस्‍कार विजेता अभिनेता मनोज कुमार से उनकी प्रतिक्रिया जानने कोशिश की तो अभिनेता ने बॉलीवुड को एक नेक सलाह दे डाली।

Manoj Kumar

जी हां। मनोज कुमार ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय फिल्म बिरादरी ऑस्कर के लिए इतनी लालायित क्यों है?

पद्मश्री से सम्मानित अभिनेता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘हमें अपने देश में ऐसे पुरस्कार की स्थापना करनी चाहिए, जिसे पाने की लालसा हॉलीवुड अभिनेताओं को हो।’

गौरतलब है कि इस साल राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता वेत्रिमारन की समक्षीकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘विसारानाई’ को ऑस्कर 2017 के लिए विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत की ओर से नामित किया गया है।