Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News रणवीर सिंह के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी मानुषी छिल्लर

रणवीर सिंह के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी मानुषी छिल्लर

0
312

मुम्बई। विश्व सुंदरी का खिताब ​जीतने वाली मानुषी छिल्लर, रणवीर सिंह के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आ सकती हैं।

जी हां, सुनने में आया है कि मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म में लीड भूमिका निभाते हुए ​नजर आएंगी और फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे।

स्पॉटबॉयई ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा, ‘हां, रणवीर सिंह और मानुषी छिल्लर को एक फिल्म मेंं कास्ट किया जा रहा है, जिसका निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे। इस फिल्म के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।’

इसका एक कारण यह है कि रणवीर सिंह इनदिनों काफी व्यस्त हैं। इतना ही नहीं, मानुषी छिल्लर भी अपनी डेब्यु फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन फराह खान करने वाली हैं।

गौरतलब है कि रणवीर सिंह और मानुषी छिल्लर एक कंपनी के लिए एक साथ विज्ञापन कर चुके हैं।