Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फिर खलनायक बनेंगे ताहिर राज भसीन

फिर खलनायक बनेंगे ताहिर राज भसीन

0
277

नई दिल्ली। लव शॉट्स की एक कड़ी में नम्रता कौर के लवर बने अभिनेता ताहिर राज भसीन फिल्म ‘मर्दानी’ के बाद ‘फोर्स 2’ में एक बार फिर नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे।

छवि में बंध जाने संबंधी पूछे सवाल पर रानी मुखर्जी अभिनीत क्राइम थ्रिलर फिल्‍म ‘मर्दानी’ के खलनायक वॉल्ट का कहना है, “नहीं, बिल्कुल नहीं। वैसे किसी अभिनेता को किसी विशेष छवि में बांधने के लिए दो फिल्में बहुत कम हैं। जब आप फिल्म फोर्स 2 देखेंगे, तो आपको लगेगा कि दोनों अलग-अलग भूमिकाएं हैं।”

tahir raj bhasin
29 वर्षीय अभिनेता ताहिर ने आगे कहा कि फोर्स 2 में उनका किरदार काफी रोचक और दिलचस्‍प है। और सबसे रोचक बात तो यह है कि यदि आप मर्दानी का किरदार दिमाग में सोचकर सिनेमा हाल जाते हैं, मगर, वहां आपको अलग मिलता है तो यकीनन आप हैरत में पड़ेंगे। इसलिए मैं इसके फोर्स 2 लिए उत्साहित हूं।

अभिनेता ताहिर का कहना है कि उन्हें खलनायक की भूमिका के साथ फिल्‍मी कैरियर की शुरुआत करने में कोई डर नहीं था।गौरतलब है कि अभिनय देव द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फोर्स 2’ में जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।

-आईएएनएस