Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News ब्रेकअप तो होना ही था! पूजा चोपड़ा को मिली तस्वीरें, दीवाना अपनी...

ब्रेकअप तो होना ही था! पूजा चोपड़ा को मिली तस्वीरें, दीवाना अपनी पुरानी दीवानी के साथ

0
321

मुम्बई। पूर्व मिस इंडिया और कमांडो गर्ल पूजा चोपड़ा ने हाल ही में कथित तौर पर अपने दीवाने से ब्रेकअप कर लिया है क्योंकि उसका दीवाना कथित तौर पर अपनी पूर्व दीवानी के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में तस्वीरों में कैद हुआ मिला।

मनोरंजन जगत से जुड़ी वेबसाइट स्पॉटबॉयई ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पूजा चोपड़ा को हाल ही में उसके प्रेमी के कुछ फोटोज मिले, जिसने अभिनेत्री का दिल तोड़ दिया।

इसके बाद अभिनेत्री पूजा चोपड़ा, जो जल्द अय्यारी में​ दिखेंगी, ने अपने दीवाने को फोन लगाया और रिश्ते को खत्म कर दिया, जुड़ने की सभी संभावनाएं खत्म करते हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, पूजा चोपड़ा तक यह तस्वीरें उसके दीवाने की पूर्व दीवानी ने ही पहुंचायी हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की बजाय खत्म करने का निर्णय लिया।

SpotboyE  न्यूज पोर्टल ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूजा चोपड़ा जैसी भरोसेमंद दीवानी को गंवाने के बाद दीवाना तनावग्रस्त हो चुका है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ​सौंदर्य और प्रतिभा संपन्न अदाकारा पूजा चोपड़ा ने एकदम सही फैसला लिया है। उसके फैसले को सलाम। एक फ्रेबी आशिक से बेहतर है, अकेले रहना।

Image Source :  twitter.com/Pooja_Chopra_