Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ‘एमएस धोनी – द अनटोल्‍ड स्टोरी’ 60 देशों में 4500 स्‍क्रीनों पर...

‘एमएस धोनी – द अनटोल्‍ड स्टोरी’ 60 देशों में 4500 स्‍क्रीनों पर होगी रिलीज

0
286

मुंबई। देश के सफल क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्‍ड स्टोरी’ बड़े पैमाने पर 60 देशों के 4,500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माता व फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘एमएस धोनी : द अनटोल्‍ड स्टोरी’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भारत में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली फिल्म बनने जा रही है। यह बड़े पैमाने पर तमिल और तेलुगू (डब करके) में रिलीज होने वाली भी पहली हिंदी फिल्म होगी।’

ms dhoni the untold story

विजय सिंह आगे कहा कि दुनिया भर में फिल्म की अभूतपूर्व मांग और निश्चित समय में विभिन्न भाषाओं में प्रिंट उपलब्ध कराने की मजबूरी के चलते फिल्म पंजाबी और मराठी भाषा में रिलीज नहीं हो सकेगी।

फिल्म अभी से ही सुर्खियां बटोर रही है, जिससे फिल्म निर्माता अरुण पांडे और निर्देशक नीरज पांडे बेहद खुश हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी की भूमिका में हैं।

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘एमएस धोनी : द अनटोल्‍ड स्टोरी’ 30 सितम्बर को रिलीज होगी। -आईएएनएस