Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत नमस्ते इंग्लैंड के पोस्टर रिलीज

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत नमस्ते इंग्लैंड के पोस्टर रिलीज

0
265

मुम्बई। फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग खत्म करने के बाद परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं।

शुक्रवार को नमस्ते इंग्लैंड के पोस्टर रिलीज किए गए और रिलीज डेट की घोषणा भी की गई। पोस्टर काफी दिलचस्प हैं। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

एक फ्रैश स्टोरी लाइन के साथ बनने वाली नमस्ते इंग्लैंड सुपरहिट फिल्म नमस्ते लंडन सीरीज की फिल्म है। इस फिल्म को विपुल शाह पहले अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के साथ बनाने वाले थे।

दिलचस्प बात तो यह है कि इस साल अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की दो फिल्में रिलीज होंगी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत नमस्ते इंग्लैंड 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी जबकि संदीप और पिंकी फरार 3 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा तीसरी बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले इस जोड़ी को अनीस बज्मी मुबारकां और यशराज फिल्म्स मेरी प्यारी बिंदू में कास्ट करना चाहते थे।