Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News नसीरुद्दीन को होती है इन अभिनेताओं से जलन

नसीरुद्दीन को होती है इन अभिनेताओं से जलन

0
202

नई दिल्ली। जल्‍द कल्‍कि कोचलिन के साथ वेटिंग में नजर आने वाले बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं से जलन होने लगी है। नसीरुद्दीन शाह ने इस बात को एक समारोह के दौरान खुलकर कहा और स्‍वीकार किया।

‘निशांत’, ‘आक्रोश’, ‘मंडी’ और ‘जाने भी दो यारों’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके और पद्मभूषण से सम्मानित अभिनेता नसीरुद्दीन ने कहा कि हमारे देश में बेहतरीन कलाकारों की कोई कमी नहीं हैं।

Naseeruddin Shah
अपनी आगामी फिल्म ‘वेटिंग’ के प्रचार के लिए आए नसीरुद्दीन शाह ने आईएएनएस को बताया, “मुझे नवाजुद्दीन, बाजपेयी, इरफान ख़ान से जलन होती है। वे काफी कुशल कलाकार हैं। अरशद वारसी और विजय राज जैसे कलाकार दुनिया में सबसे अच्छे नेताओं की बराबरी पर हैं।”

नसीरुद्दीन ने कहा, “जिन्हें मैंने अभी तक देखा है, उनमें से नवाजुद्दीन सिद्दिकी सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं और मुझे उनसे जलन होती है। काश, मैं भी उनके जितनी उम्र में इतना अच्छा अभिनेता होता।”

दिग्गज अभिनेता ने कहा कि मनोज बाजपेयी और कल्कि कोचलिन में इतनी क्षमता है कि एक दिन वह अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ेंगे।

waiting movie
नसीरुद्दीन शाह से जब उनकी नजर में एक कमर्शियल फिल्मों के अभिनेताओं के बारे में पूछा गया, तो इस पर भी उन्होंने नवाजुद्दीन का ही नाम लिया।

उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन ने ‘बजरंगी भाईजान’ से ही सुर्खियां हासिल कर ली थीं, तो फिर वह कमर्शियल अभिनेता क्यों नहीं हो सकते।

जीवन के दो अलग पृष्ठभूमियों से आए दो अनजान लोगों की कहानी दर्शाने वाली नसीरुद्दीन की फिल्म ‘वेटिंग’ 27 मई को रिलीज होगी।

-आईएएनएस