Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सविता भाभी और ब्रा पर चली कैंची

सविता भाभी और ब्रा पर चली कैंची

0
597

मुम्‍बई। धर्मा प्रोडक्‍शन की फिल्‍म बार बार देखो को केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने तीन चार कटों के साथ रिलीज करने की हरी झंडी दे दी है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि यह सामान्‍य एक प्रक्रिया है और इस तरह होना सामान्‍य बात है।

Baar Baar Dekho 2

दरअसल बोर्ड ने फिल्‍म बार बार देखो से जिन सीनों को हटाने की बात कही है, उनमें कथित तौर ब्रा संबंधित सीन, वयस्क हास्य श्रृंखला ‘सविता भाभी’ के हवाले से फिल्माया गया दृश्य शामिल है।

हालांकि, ट्विटर पर बोर्ड के इस कदम को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। ट्विटर यूजर्स व्‍यंग कस रहे हैं। कुछ तो लिख रहे हैं कि ब्रा मत देखो।

नित्या मेहरा निर्देशित फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैटरीना कैफ की हॉट जोड़ी नजर आने वाली है और यह नौ सितंबर को रिलीज होगी। मैट्रो सिटी और बड़े शहरों में फिल्‍म को अच्‍छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना से इंकार करना मुश्‍किल है।