Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News Omg! कंगना रनौट को डेटिंग में नहीं बल्‍कि इसमें है दिलचस्‍पी

Omg! कंगना रनौट को डेटिंग में नहीं बल्‍कि इसमें है दिलचस्‍पी

0
205

मुंबई। जी हां, अपने विवादित प्रेम संबंधों के कारण हमेशा चर्चाओं में रहने वाली रंगून की बोल्‍ड और सेक्‍सी अभिनेत्री कंगना रनौट ने हाल ही में अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। प्रख्‍यात फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा की वेबसाइट ‘कॉम्पैनियन’ से बातचीत करते हुए कंगना ने दिल खोलकर अपनी बात रखी और शादी के बारे में अपनी सोच जाहिर की।

अभिनेत्री ने कहा, ‘जब आपकी उम्र 20 साल से थोड़ी ही अधिक होती है तो आपको हैरानी होती है कि आखिर लोग शादी करते ही क्यों है? लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और आप 30 से थोड़े ही कम होते हैं तो आपके भीतर मातृत्व की भावना हिलोरे मारने लगती हैं और आप चीजों को अलग नजरिये से देखने लग जाते हैं।’

रंगून अभिनेत्री कंगना ने आगे कहा, ‘मैं शादीशुदा संबंध को अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं, लेकिन दूसरे इंसान का रवैया भी इसी तरह का होना चाहिए। मुझे कोई मिल गया है, जिन्हें मैं दिल की गहराइयों से प्यार करती हूं, पर मैं सिर्फ डेटिंग नहीं करना चाहती, बल्कि शादी करना चाहती हूं।’

कंगना रनौट के पूर्व में आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन जैसी बॉलीवुड हस्तियों के साथ संबंधों के किस्से सुर्खियों में रहे हैं। उनके एक ब्रिटिश शख्स के साथ डेटिंग की खबरें भी आई हैं।

हालांकि, इस वक्त उनकी जिंदगी में कौन है और वह किस ‘खास’ शख्स के बारे में बात कर रही हैं, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। -आईएएनएस