Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News Omg! कपिल शर्मा ने इस टॉप अभिनेत्री को करवाया घंटों इंतजार!

Omg! कपिल शर्मा ने इस टॉप अभिनेत्री को करवाया घंटों इंतजार!

0
239

मुम्‍बई। स्‍टैंडअप कॉमेडियन और नवोदित अभिनेता कपिल शर्मा पिछले कुछ दिनों से किसी न किसी कारण चर्चा में हैं, चाहे हवाई यात्रा के दौरान सुनील ग्रोवर के साथ कथित तौर पर गलत व्‍यवहार करने का मामला हो या फिर अपनी संभवत: जीवन साथ को सार्वजनिक करने का एपिसोड।

अब सुनने में आया है कि फिरंगी अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने लोकप्रिय शो द कपिल शर्मा शो पर फिल्‍म प्रचार के लिए पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को छह घंटे तक इंतजार करवाया।

Spotboye की एक रिपोर्ट के अनुसार विद्या बालन अपनी अगली फिल्‍म बेगम जान के प्रचार के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचीं। इस दौरान विद्या बालन को लगभग छह घंटों तक कपिल शर्मा का कथित तौर पर इंतजार करना पड़ा।

रिपोर्ट के अनुसार विद्या बालन ने अंत थक कर शूटिंग न करने का मन बना लिया था और अपनी कार में वापिस चली गईं थी। तभी अचानक कपिल शर्मा का कॉल विद्या बालन के पास आया और कहा कि वह शूटिंग के लिए तैयार थे।

अंत विद्या बालन ने अपने गुस्‍से को दबाते हुए अपने कार्य पर ध्‍यान केंद्रित करते हुए द कपिल शर्मा शो की शूटिंग पूरी की।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।